गया, अगस्त 18 -- Gaya News: आमस में जीटी रोड पर अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण कार्य के कारण बारिश के बाद जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। निर्माण स्थलों पर जमा पानी और कीचड़ से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार और मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद सुग्गी गांव के पास सड़क पर एक फीट से अधिक पानी जमा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे स्टोन डस्ट गिराकर छोड़ दिया गया है, जिससे पानी की निकासी बाधित हो गई है। इसके कारण बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जा रहा है। यह भी पढ़ें- Dumka News: परेशानी : बारिश के बाद जर्जर सड़क पर जल जमाव की स्थिति गंभीर सबसे अधिक परेशानी बाइक, टोटो, ऑटो और अन्य छोटी गाड़ियों के चालकों को हो रही है। बड़ी गाड़ियों के गुजरने पर कीचड़ उछलकर छोटे वाहनों पर पड़ रहा है। ग्रा...