Gaya News: जिले में 95 फीसदी धान की रोपनी पूरी, लक्ष्य से अब भी पांच फीसदी पीछे
गया, सितम्बर 3 -- Gaya News: जिले में धान की रोपनी अब अंतिम दौर में है। कृषि विभाग की ओर से निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब 95 फीसदी क्षेत्र में धान की रोपनी पूरी कर ली गई है। विभाग ने इस खरीफ सीजन में एक लाख 82 हजार 512 हेक्टेयर में धान की रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके विरुद्ध अब तक करीब एक लाख 73 हजार 386 हेक्टेयर में रोपनी पूरी हो चुकी है। इस तरह करीब नौ लाख 126 हेक्टेयर क्षेत्र में अब भी धान की रोपनी बाकी है। धान रोपनी के निर्धारित समय की समाप्ति करीब आने के कारण बचे हुए क्षेत्र में रोपनी पूरी करना कृषि विभाग और किसानों के लिए चुनौती बना हुआ है। पिछले चार दिनों से जिले में हुई बारिश के बाद खेतों में हरियाली लौट आई है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है और जिन इलाकों में नमी की कमी के कारण रोपनी प्रभावित थी, वहां भी काम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.