Gaya News: जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी धान अधिप्राप्ति, लापरवाही बर्दाश्त नहीं जिले में 15 नवंबर से धान की अधिप्राप्ति शुरू, लापरवाही
गया, अक्टूबर 30 -- Gaya News: जिले में 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी एसडीओ और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में डीएम ने धान अधिप्राप्ति कार्य को पारदर्शी, सुचारू एवं प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी पैक्स का रैंडम आधार पर अनिवार्य सत्यापन कराने तथा सभी पैक्स गोदामों का अविलंब भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही राइस मिलों का सत्यापन कर सभी मिलरों का निबंधन तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया। पैक्स व राइस मिलों के बीच टैगिंग की प्रक्रिया भी सावधानीपूर्वक पूरी करने को कहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.