Gaya News: जिले के 51 डिफॉल्टर पैक्स अध्यक्षों पर बैंक ने कसा शिकंजा
गया, नवम्बर 26 -- Gaya News: जिले में सहकारी बैंक की बकाया राशि जमा नहीं करने वाले पैक्स अध्यक्षों पर अब शिकंजा कसने लगा है। दी मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने बकायेदार पैक्स से राशि वसूलने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत पैक्स अध्यक्षों के घर-घर दस्तक देने के साथ प्रचार वाहन के माध्यम से भी वसूली को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। लंबे समय से बैंक की राशि जमा नहीं करने वाले पैक्स अब कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं। बैंक की ओर से तैयार की गई सूची के अनुसार गया जिले के 51 पैक्स को डिफॉल्टर के रूप में चिन्हित किया गया है। इन पैक्स पर बैंक का करीब बड़ी राशि बकाया है। बैंक ने शाखा और प्रखंडवार बकायेदार पैक्स की सूची तैयार की है। सूची में गया नगर प्रखंड सहित, टिकारी, वजीरगंज, बाराचट्टी, शेरघाटी, इमामगंज,फतेहपुर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.