Gaya News: जिला महासचिव ने किया लगाए 70 पौधे
गया, जुलाई 30 -- Gaya News: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर जदयू जिला महासचिव मो तबरेज आलम ने बुधवार को हमजापुर में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर 70 पौधे लगाए। लगाए गए पौधों में अमरूद, जामुन, लीची, शिरीष, गुलमोहर, गमहार, सागवान और तूत सहित फलदार व छायादार पौधे शामिल हैं। मो तबरेज आलम ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्रों के बराबर होता है। पेड़ों का संरक्षण और पर्यावरण बचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को भी पौधों के महत्व से अवगत कराया और अभियान में शामिल किया। मौके पर पूर्व जिला महासचिव मो तस्लीम खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gaya News: फतेहपुर में 'एक पेड़ नीतीश जी के नाम' अभियान में लिया गया हरियाली का संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.