गया, अगस्त 21 -- Gaya News: जिला परिषद गया की करीब 22 एकड़ महत्वपूर्ण जमीन की करीब 230 लोगों के नाम कथित रूप से जमाबंदी कराने का मामला सामने आया है। सदर अंचल के मौजा कंडी नवादा, स्थित जमीन को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी और उपाध्यक्ष डॉ. शीतल प्रसाद यादव ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर गंभीर सवाल उठाए।

जमाबंदी की जांच की मांग जिप अध्यक्ष ने बताया कि जिला परिषद की सामान्य बैठक में कंडी नवादा की जमीन पर आधुनिक बस स्टैंड और मैरेज हॉल निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रस्ताव के अनुपालन में जब जमीन की पैमाइश और सीमांकन के लिए अमीन को भेजा गया तो राजस्व अभिलेखों की जांच में बड़ी संख्या में निजी व्यक्तियों के नाम जमाबंदी कायम होने की जानकारी मिली। अध्यक्ष के अनुसार करीब 22 एकड़ जमीन की लगभग 230 लोगों के नाम जमाबंदी कराई गई है। उ...