गया, अक्टूबर 3 -- Gaya News: संतान के लिए माताओं निर्जला उपवास रह रहीं। शनिवार को दिन भर उपवास रखकर शाम में माताओं ने श्रद्धा के साथ पारंपरिक तरीके से राजा जीमूत वाहन की पूजा -अर्चना की और कथा सुनी। संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने आस्था व परंपरागत तरीके से जीतिया व्रत किया। रविवार की सुबह पारण के साथ माताओं का अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा। घाटों पर व्रती महिलाओं की उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें- Ghazipur News: पुत्र की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत जीतिया से संबंधित अनुष्ठान जीतिया को लेकर शुक्रवार को नहाय-खाय का अनुष्ठान हुआ। रविवार को माताएं निर्जला उपवास पर रहीं। दोपहर बाद शहर के विभिन्न मुहल्लों से व्रती महिलाओं का जत्था फल्गु के घाटों के लिए रवाना हो गया। गया जी रबर डैम बनने के बाद घाट पर बढ़िया पानी होने के कारण व्र...