Gaya News: जांच हुई पर नहीं खुला सिमरिया का प्राथमिक विद्यालय; बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
गया, अगस्त 8 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड की भेटौरा पंचायत के सिमरिया गांव में प्रस्तावित प्राथमिक विद्यालय अब तक शुरू नहीं हो सका है। विद्यालय स्थापना के लिए विभागीय स्तर पर जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद आगे की कार्रवाई नहीं होने से गांव के बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। विद्यालय के अभाव में छोटे बच्चों को दूर-दराज के स्कूलों में जाना पड़ता है, जिससे कई बच्चे नियमित रूप से शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। मुखिया दिलीप यादव ने कहा कि लंबे समय से प्राथमिक विद्यालय की मांग की जा रही है। लेकिन, अब तक केवल औपचारिक जांच कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इससे अभिभावकों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ज्वलंत मुद्दे को पंचायत समिति की बैठक में भी प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि सिमरिया गांव के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.