गया, जुलाई 21 -- Gaya News: डुमरिया प्रखंड क्षेत्र की जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग को लेकर मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने बीडीओ पंकज कुमार और अंचलाधिकारी संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डुमरिया-बेलाघाट, गोटीबांध-कविसा मार्ग और डुमरिया-इमामगंज मुख्य सड़क पर रचकेल पुल के समीप बने बड़े-बड़े गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की गई है। राजद युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर मुकुल कुमार ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन, बस और छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लगातार बारिश से कहलगांव की सड़कें बदहाल उन्होंने सात दिनों में मरम्मत नहीं होने प...