गया, अक्टूबर 12 -- Gaya News: जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर सोमवार को बोधगया के सैनिक कैंटीन होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन बिहार प्रदेश की नेत्री पूजा चौधरी के आगमन पर स्थानीय विक्रेताओं ने खादा पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूजा चौधरी ने कहा कि बिहार के लगभग 55 हजार जन वितरण विक्रेताओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। उन्होंने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति में उम्र सीमा की बाध्यता समाप्त करने और विक्रेताओं को 30 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन मांगों के समाधान के लिए जल्द ही संबंधित मंत्रियों और नेताओं से मिलकर वार्ता की जाएगी।प्रदेश नेत्री ने विक्रेताओं से आपसी गुटबाजी छोड़...