Gaya News: जन्माष्टमी शोभायात्रा में शामिल बाइकर्स लहरिया कट मारे तो होगी कार्रवाई
गया, सितम्बर 3 -- Gaya News: कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा को लेकर गुरुवार को आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने समिति सदस्यों के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अश्लील व भड़काऊ गाने बजाने पर रोक रहेगी और लहरिया कट करने वाले बाइकर्स को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। यात्रा लाइसेंस में निर्धारित रूट से ही निकलेगी और समिति को वॉलेंटियर तैनात रखने होंगे। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस व अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। मुखिया मनोज यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे गंगटी मोड़ के मैदान से यात्रा शुरू होगी। यह आमस, बुधौल, ताराडीह, नवगढ़ होते नारायणपुर मोड़ तक जाएगी। इसके बाद चंडीस्थान, अकौना, हमजापुर और शेरघाटी होते हुए डोभी पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Siwan News अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई : एसपी वहां विभिन्न स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.