गया, सितम्बर 8 -- Gaya News: जगजीवन कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर डिजिटल साक्षरता विषयक पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता से पूर्व डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन शिक्षा, साइबर सुरक्षा और तकनीक के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने आकर्षक व रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से डिजिटल साक्षरता का संदेश दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, जबकि भाषण प्रतियोगिता में स्वीटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...