Gaya News: छिनतई मामले में एक गिरफ्तार
गया, अगस्त 27 -- Gaya News: मोहनपुर थाना क्षेत्र के हाड़हा गांव से गुरुवार को पुलिस ने छिनतई मामले में एक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि संबंधित मामले में हाड़हा गांव के राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। मोहनपुर के खरडीह गांव के अरविंद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि हाडहा गांव के समीप उसका मोबाइल और गला का लॉकेट छीन लिया गया। छिनतई मामले में राजेश यादव भी लुटेरों को सहयोग कर रहा था। आवश्यक पूछताछ के बाद राजेश को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.