Gaya News: छप्पर फाड़कर मिठाई दुकान में घुसे चोर, 10 हजार नकदी समेत सामान ले उड़े
गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में बुधवार देर रात चोरों ने सोनू मिष्ठान भंडार को निशाना बनाया। चोर दुकान का छप्पर फाड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे 10 हजार रुपये नकद सहित हजारों रुपये मूल्य के सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी दुकानदार को गुरुवार सुबह दुकान खोलने पर मिली। पीड़ित दुकानदार संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो छप्पर टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले की जांच करने पर 10 हजार रुपये गायब मिले। इसके अलावा चोर कई अन्य कीमती सामान भी ले गए थे। संतोष कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बांकेबाजार थाने में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। घटना बुधवार रात करीब दो से तीन बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.