Gaya News: छठ पूजा पर छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रतीकात्मक झांकी
गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: बांकेबाजार प्रखंड के सरस्वती विद्या मंदिर मॉडल स्कूल, भलुहार और मोनेयां प्लस टू स्कूल में छठ पर्व पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रतीकात्मक झांकी निकाली। इसमें बच्चों ने लोक आस्था के महापर्व छठ की धार्मिक परंपराओं, सूर्योपासना और सांस्कृतिक महत्व को प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से परिचित कराया गया। सरस्वती विद्या मंदिर मॉडल स्कूल की प्रधानाध्यापिका बिंदु कुमारी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। वहीं, मोनेयां प्लस टू स्कूल की प्राचार्या शबाना बानो ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छठ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.