Gaya News: छठ घाटों की सुरक्षा के लिए 10 जोन में बंटा शहरी क्षेत्र
गया, नवम्बर 14 -- Gaya News: छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यापक तैयारी की है। शहरी क्षेत्र के छठ घाटों को 10 जोन में बांटकर वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में डूबने की घटनाएं रोकने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी। घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, वॉच टावर, कंट्रोल रूम और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से निगरानी की जाएगी। हरिदास सेमिनरी प्रेक्षागृह में डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार को संयुक्त ब्रीफिंग कर अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर सीधे कार्रवाई होगी। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.