गया, नवम्बर 14 -- Gaya News: लोक आस्था और सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने खरना का अनुष्ठान किया। सुबह से दोपहर तक व्रतियों ने फल्गु नदी, सूर्यकुंड और अन्य घाटों पर स्नान किया और भगवान सूर्य को नमन किया। शाम में शुद्धता और श्रद्धा के साथ खरना का प्रसाद तैयार किया। पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। रविवार की शाम अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सूर्यास्त शाम 5:04 बजे होगा। सोमवार की सुबह 6:05 बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद पारण के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा। श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद, सड़कों पर रही चहल-पहल यह भी पढ़ें- Ara News: छठ महापर्व : खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का ...