गया, जुलाई 28 -- Gaya News: बाराचट्टी पुलिस की टीम ने चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि पिछले दिनों जीटी रोड मनवाझोर के समीप एक लाइन होटल से बाइक की चोरी कर ली गई थी। संबंधित मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनवाझोर गांव के मोहन सिंह के पुत्र वीरेंद्र कुमार की गिरफ्तार किया। वीरेंद्र के निशानदेही पर चोरी हुई बाइक को बरामद कर लिया गया है। आवश्यक पूछताछ के बाद वीरेंद्र को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...