Gaya News: चोरी की दो बैट्री को गुरुआ पुलिस ने की बरामद
गया, जुलाई 14 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव स्थित गैस गोदाम से चोरी हुई दो वाहन बैट्री को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों बैट्री गुरुआ बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से बरामद की। हालांकि, बैट्री बेचने पहुंचा आरोपित पुलिस को देखते ही फरार हो गया। गैस गोदाम संचालक बेलौटी गांव निवासी सुबोध कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि चोरी की गई दोनों बैट्री गुरुआ बाजार में पीएनबी के नीचे स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बेचने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैट्री बरामद कर ली।सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि छह जुलाई की रात चोर चहारदीवारी फांदकर गोदाम में घुसा था और दो वाहनों की बैट्री चोरी कर फरार हो गया था। इस मामले में बैजुबिगहा गांव के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.