Gaya News: चलती टोटो से रोड पर गिरी महिला, गंभीर
गया, अगस्त 11 -- Gaya News: फुआ के ब्रह्मभोज में शामिल होने आमस आ रही एक महिला मंगलवार को आमस हाईस्कूल के पास चलती टोटो से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को आमस सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन, अस्पताल में चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने से उसे समुचित प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका। इससे परिजन और ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। मदनपुर के वार सरैया निवासी विकास अपनी पत्नी रानी कुमारी को टोटो से लेकर अपनी मां उर्मिला देवी के ब्रह्मभोज में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान आमस हाईस्कूल के पास रानी टोटो से कंक्रीट सड़क पर गिर गई। हादसे में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। नाक और कान से खून निकल रहा था तथा वह बेहोशी की हालत में थी।अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर एक नर्स ने घायल महिला को टांके लगाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.