Gaya News: चरवाही के लिए घर से निकले वृद्ध का झाड़ी में मिला शव, हत्या की आशंका
गया, जुलाई 3 -- Gaya News: टनकुप्पा थाना क्षेत्र के मंगरैल गांव में शुक्रवार को चरवाही के लिए घर से निकले एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव गांव से बाहर आहर के भिंड के पास झाड़ी में पड़ा मिला है। वृद्ध के शरीर पर मिले जख्म के निशानों को देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने बताया कि यमुना यादव (75) का शुक्रवार की सुबह घर से मवेशी चराने के लिए निकले थे। दोपहर तक उनके मवेशी तो वापस आ गए। लेकिन, वह घर नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव से बाहर आहर के भिंड के नीचे झाड़ी में उनका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का आरोप है कि यमुना यादव की हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया है। शव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.