गया, अगस्त 2 -- Gaya News: प्रखंड की परसावांखुर्द पंचायत में शनिवार को राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने फीता काटकर चन्द्रवंशी चौपाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का स्नेह और विश्वास उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चौपाल सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और विकास कार्यों का सशक्त केंद्र बनेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा नेता अक्षय कुमार चन्द्रवंशी ने की। उन्होंने कहा कि चौपाल सामाजिक एकता, जनसंवाद, शिक्षा, जागरूकता और विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगी। उद्घाटन समारोह में मुखिया उषा कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने चौपाल के सफल संचालन का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...