गया, अगस्त 19 -- Gaya News: आमस थाना क्षेत्र के चंडीस्थान बाजार में संचालित सजावट के सामान रखे एक दुकान में बुधवार की सुबह आग लग गई। इसमें लाखों रुपये के सामान जल कर राख हो गए। सूचना पर थाने से आई दमकल से किसी तरह आग बुझाई गई। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। चंडी इवेंट एंड वेडिंग प्लानर के दुकानदार कलेन्द्र चौरसिया ने बताया कि दुकान में शादी-विवाह के लिए सजावट के महंगे सामान रखे हुए थे। आग से करीब पांच से छह लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उसने बताया कि बंद दुकान में आग कैसे लगी पता नहीं चला है। आशंका है कि बिजली के शर्ट सर्किट से आग लगी हो। क्षति पूर्ति के लिए अंचल में आवेदन दिया है। चौरसिया संघ के जिला सलाहकार चंद्रशेखर चौरसिया ने बताया कि दुकान की कमाई से दुकानदार किसी तरह बच्चों की पढ़ाई व घर के खर्चे चलाया करता था। उन्होंने ...