Gaya News: घर से नगद समेत लाखों की चोरी
गया, अगस्त 11 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के आरसीकला गांव के समीप सिंगापुर मोड़ पर अनिल कुमार पाल के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित सुनील पाल ने बताया कि चोरों ने घर को निशाना बनाकर नकद रुपये और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना के बाद परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। परिजनों ने गुरुआ थाने में लिखित आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और अज्ञात चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.