गया, नवम्बर 5 -- Gaya News: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मैत्रेयी सदन गर्ल्स हॉस्टल के नव प्रवेशित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। मुख्य वार्डन डॉ. तारा काशव के नेतृत्व में दीपोत्सव के रूप में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को हॉस्टल के नियमों एवं सुविधाओं से रूबरू करवाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि घर से दूर रहने वाली छात्राओं के लिए हॉस्टल ही उनका परिवार है। यह दीपोत्सव समारोह न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करता है, बल्कि हमारी विविध छात्रा आबादी के बीच समुदाय, समावेशिता और एकजुटता की भावना को भी मजबूत करता है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: डाकपत्थर महाविद्...