गया, जुलाई 9 -- Gaya News: गुरपा थाना क्षेत्र के ढूंढू गांव में गुरुवार को बिजली का काम करने के दौरान करंट लगने से चंदर यादव के 32 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार की मौत हो गई। बताया गया है कि पिंटू अपने घर में बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस कर जमीन पर गिरकर बेसुध हो गया। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लेकर पहुंचे। तब तक काफी देर हो चुकी थी। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूंदू गांव में शोक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...