Gaya News: घर में घुसा सियार, महिला को काट कर किया घायल
गया, सितम्बर 1 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के कसला गांव में सोमवार शाम घर में घुसे सियार ने 48 वर्षीय महिला विमला देवी पर हमला कर दिया। सियार के काटने से महिला घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडे से सियार को खदेड़ा। इसके बाद महिला की जान बच सकी। घायल विमला देवी को ग्रामीण चिकित्सक राकेश कुमार ने उपचार के लिए सीएचसी गुरुआ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। विमला देवी ने बताया कि वह घर के अंदर थीं। इसी दौरान अचानक सियार घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद कसला गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सियार के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से सियार को पकड़ने और ग्रामीणों को इससे निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.