Gaya News: घटना की जांच करने पहुची एफ एस एल की टीम
गया, अगस्त 19 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के चुनुक बिगहा बरवाडी गांव में 55 वर्षीय बाबूलाल चौधरी की तलवार से हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। बुधवार को एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाके का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पहले ही मृतक के घर को क्राइम सीन टेप से घेर दिया था, ताकि साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो सके। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है। मामले में आरोपी महेश उर्फ लेधा को गिरफ्तार किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.