गया, जुलाई 25 -- Gaya News: ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति की जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक शनिवार को गया के एक निजी अस्पताल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार जया ने की। इसमें आगामी 2 अगस्त को हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम गैलरी में होने वाले विजय उत्सव महासम्मेलन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। डॉ. विनोद कुमार जया ने बताया कि महासम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार होंगे। कार्यक्रम में जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों ग्रामीण चिकित्सकों के शामिल होने की संभावना है। जिला सचिव डॉ. कृष्ण नंदन कुमार ने सभी चिकित्सकों से सम्मेलन के दौरान अनुशासन बनाए रखने और संगठन की गरिमा बनाए रखने की अपील की। बैठक में जिला संरक्षक अरविंद कुमार वर्मा, 20 सूत्री सदस्य डॉ. देवानंद कुमार, जि...