गया, अगस्त 23 -- Gaya News: सावन एकादशी दो दिन रविवार और सोमवार को है। ऐसी स्थिति को लेकर शहर के गौड़ीय मठ व इस्कॉन मंदिर में रविवार से झूलनोत्सव हो गया। दोनों जगह छह दिनों का उत्सव होगा। विष्णुपद मंदिर, रामानुज मठ सहित अन्य मंदिरों में सोमवार से पांच दिनों तक झूलनोत्सव मनाया जाएगा। शहर के जीबी रोड स्थित गौड़ीय मठ में रविवार से श्री झूलन महोत्सव शुरू हुआ। महोत्सव को लेकर झूले पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा बिठायी गई। रविवार को एकादशी मानते हुए मंगला आरती हुई। राधा-कृष्ण सहित अन्य भगवान के वस्त्र बदले गए। विशेष शृंगार किया गया। शाम में आरती के बाद झूले पर विराजमान राधा व कृष्ण को श्रद्धालु झूलाने लगे। मठ के पुजारी उत्तम श्याम जी महाराज ने बताया कि झूलन महोत्सव सावन पूर्णिमा तक चलेगा। शाम में 5.30 से आठ बजे तक श्रद्धालु भगवान के झूला को झूला सकेंगे...