गया, अगस्त 16 -- Gaya News: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी करेंगे महोत्सव का उद्घाटन 19वीं पुण्यतिथि पर सजेगा गेहलौर, सभी तरह की तैयारियां पूरी

मुख्य समारोह का समय दोपहर दो बजे शुरू होगा मुख्य समारोह, शाम को भोजपुरी गायिका खुशी कक्कड़ सजाएंगी सुरों की महफिल

महोत्सव का आयोजन अतरी, एक संवाददाता। पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को मोहड़ा प्रखंड के गेहलौर में दशरथ मांझी महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव को लेकर गेहलौर पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। मुख्य समारोह का विधिवत उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी दोपहर दो बजे करेंगे। आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

समारोह की शुरुआत महोत्सव की शुरुआत बाबा दशरथ मांझी के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने से होगी। इसके बाद नवोद...