गया, सितम्बर 5 -- Gaya News: गुरुकुल शेरघाटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस शेरघाटी, निज संवाददातागुरुकुल शेरघाटी में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर संस्थान के निदेशक जितेंद्र सिंह ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर बात की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण कर उन्हें जीवन में सही मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। शिक्षक और विद्यार्थी के बीच विश्वास और सम्मान का रिश्ता शिक्षा को और मजबूत बनाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एच.आर. अहमद ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: अनुशासन, मेहनत और गुरु का सम्मान सफलता की कुंजी: प्राचार्य कमले...