Gaya News: गुरुआ में शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज ने नए प्रभारी बीइओ का किया स्वागत
गया, जुलाई 30 -- Gaya News: गुरुआ प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को प्रखंड के शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज के सदस्यों ने नवनियुक्त प्रभारी बीईओ डॉ. जयशंकर सिंह का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सदस्यों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम में प्रभारी बीईओ ने कहा कि शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज के सदस्य कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं को बेझिझक रखें। समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। मौके पर संघ अध्यक्ष शंभु कुमार, रिजवाना, साकेन्द्र कुमार, उदय चौधरी, जितेंद्र कुमार समेत कई सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.