गया, जुलाई 19 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा ऑटो और टोटो चलाने का चलन लगातार बढ़ रहा है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुआ-दरियापुर, गुरुआ-करमाईन, गुरुआ-गुरारू, आमस-नगवा, गुरुआ-भरौंधा और गुरुआ-कसमा मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर बड़ी संख्या में नाबालिग वाहन चला रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई हादसों के बावजूद पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से नियमित जांच अभियान नहीं चलाया जा रहा है। लोगों ने नाबालिग चालकों पर रोक लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...