Gaya News: गुरुआ के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने गुरुआ बीइओ के पद पर योगदान दिया
गया, जुलाई 23 -- Gaya News: गुरुआ प्रखंड के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी डॉ. जयशंकर सिंह ने गुरुवार को बीआरसी गुरुआ में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के रूप में योगदान दिया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। डॉ. सिंह ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने विभाग, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। इस अवसर पर रंजीत कुमार सहित कई शिक्षक, कर्मी और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.