गया, सितम्बर 5 -- Gaya News: शहर के हरिदास सेमिनरी स्कूल परिसर स्थित ऑडिटोरियम में शनिवार शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें जिले भर से शिक्षक शामिल हुए। भव्य मंच पर शिक्षक, गया गाइडलेंस के टीचर,स्काउट एंड गाइड के बच्चों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों की भीड़ से ऑडिटोरियम छोटा पड़ गया। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की भूमिका' पर बोलते हुए एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि गुणवत्ता शिक्षा पर लगातार काम चल रहा है। गुववत्तापूर्ण शिक्षा को और बेहतर बनाने में सूबे के सीएम व शिक्षा मंत्री लगातार काम कर रहे हैं। बच्चों का प्राइवेट नहीं स्कूलों में दाखिल ना हो, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। कहा कि मॉडल स्कूल इसी का परिणाम है। बच्चियों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संस्कृत, कंप्यूटर, आईटीआई, शिक्ष...