Gaya News: गिट्टी लदा ट्रक जब्त, दस लाख का जुर्माना
गया, अक्टूबर 27 -- Gaya News: टिकारी प्रखंड कार्यालय परिसर के पास मंगलवार को पुलिस ने गिट्टी लदा एक ट्रक जब्त किया। अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यह कदम उठाया। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब्त ट्रक की जांच में गिट्टी के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिले। खनन पदाधिकारी ने मामले की जांच की, जिसमें बिना वैध चालान के गिट्टी का परिवहन किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद अवैध परिवहन के मामले में वाहन मालिक पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.