गया, जुलाई 9 -- Gaya News: हत्या के प्रयास के मामले में बांकेबाजार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को टंडवा गांव निवासी मोहित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, टंडवा गांव की शांति देवी ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि मोहित कुमार ने उनके साथ मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया था। जांच में मामला सत्य पाए जाने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...