गया, अगस्त 24 -- Gaya News: पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों और कर्मियों को पेंशन योजनाओं और सतत विकास लक्ष्यों की दी गई जानकारी गया जी, हिन्दुस्तान संवाददाता।

विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत संसाधन केंद्र केंदुई में गरीबी मुक्त, आजीविका पंचायत और सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो सितंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों के प्रभावी क्रियान्वयन और संबंधित कर्मियों की क्षमता विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

पेंशन योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, ब्लॉक एग्जीक्यूटिव, लेखापाल, पंचायत सचिव, पंचायत एग्जीक्यूटिव...