गया, अगस्त 13 -- Gaya News: अब जमीन के साथ फ्लैट या मकान की रजिस्ट्री पेपरलेस होगी। वर्षों से दस्तावेज के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों को पूरी तरह पेपरलेस की सुविधा मिलेगी। गया जिले में 17 अगस्त से जमीन की खरीद-बिक्री पेपरलेस होगी। निबंधन की सारी प्रक्रिया डिजिटली हो जाएगी। नयी व्यवस्था में जमीन या मकान के दस्तावेज (डीड) तैयार करने से लेकर स्टांप शुल्क भुगतान, बायोमेट्रिक सत्यापन और डिजिटल हस्ताक्षर तक के सभी काम ऑनलाइन होंगे। गया में जिला अवर निबंधन कार्यालय और अवर निबंधन कार्यालय में 17 अगस्त से रजिस्ट्री पेपरलेस होगी। जिले के अन्य दो निबंधन कार्यालय नीमचकबथानी और शेरघाटी में तीन अगस्त से पेपरलेस प्रक्रिया से जमीन के दस्तावेजों का निबंधन हो रहा है。

दस्तावेज से लेकर भुगतान की प्रक्रिया हो जाएगी ऑनलाइन जिला अवर निबंधक सुमेश्वर कु...