गया, सितम्बर 1 -- Gaya News: गया जी शहर के मानपुर-मुफस्सिल क्षेत्र में इन दिनों सड़क जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। फल्गु नदी पर सिक्सलेन पुल बनने के बाद मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सुबह से शाम तक कई बार घंटों जाम लगने से छोटे-बड़े वाहनों के साथ ऑटो, ई-रिक्शा और यात्री वाहन फंस जाते हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिक्सलेन पुल से गुजरने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद मुख्य सड़क पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। वहीं, मुफस्सिल मोड़ के पास फ्लाईओवर निर्माण के कारण भी यातायात प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जाम से कराह उठा शहर, घंटों रेंगते रहे वाहन सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से वाहनों के खड़े होने और जगह-जगह अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति और ग...