गया, अगस्त 8 -- Gaya News: गया जिले के 735 अनुसूचित जाति बहुल गांव बनेंगे आदर्श प्रत्येक गांव के लिए मिले 20 लाख रुपये से सुधरेंगे हालात - स्थानीय आवश्यकता के हिसाब से किया जाएगा विकास का काम - अच्छी पहल गया जी, प्रधान संवाददाता गया जिले के 24 प्रखंडों के 735 अनुसूचित जाति बहुल गांवों में चरणबद्ध तरीके से विकास कर उन्हें आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। साथ ही स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य की योजना तैयार हो। शनिवार को डीएम शशांक शुभंकर गया कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) के अंतर्गत आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। डीएम ने बताया कि गया जिला अनुसूचित जाति एवं वंचित वर्गों के स...