गया, सितम्बर 13 -- Gaya News: गया जंक्शन पर आरपीएफ-जीआरपी ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए बोतलों और केन में पैक 13.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 11 हजार 700 रुपये बताई गई है। आरपीएफ की टीम रविवार को स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक के दिल्ली छोर स्थित आरएसएमएस के पास ट्रॉली बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान प्रकाश कुमार ग्राम इटमा थाना परैया जिला गया के रूप में हुई। तलाशी में झारखंड में बिक्री के लिए अंकित अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरपीएफ ने शराब जब्त कर युवक को जीआरपी गया को सौंप दिया। जीआरपी थाना में मामला दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...