गया, अगस्त 25 -- Gaya News: गया जंक्शन पर अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों की निगरानी के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को ऑपरेशन सतर्क के तहत एक युवक को 49 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 के मिडिल फुट ओवरब्रिज के नीचे की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के धनवारा गांव निवासी शिव शंकर कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से दो कार्टून में 29.25 लीटर शराब बरामद हुई। इनमें 750 एमएल की 29 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की और 375 एमएल की 20 बोतल आइकोनिक व्हाइट व्हिस्की थी। शराब की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में युवक ने शराब हरियाणा से बिहार लाने की बात स्वीकार की। उसे जीआरपी को सौंप दिया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।(गया जी से राजेश कुम...