गया, सितम्बर 22 -- Gaya News: सुरक्षा अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने दो संदिग्धों को चोरी के दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई मंगलवार को प्लेटफॉर्म संख्या दो पर की गई। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के चवंरी निवासी दीपक खरवार और जहानाबाद थाना रोड निवासी सोम कुमार के रूप में हुई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव, निरीक्षक चंदन कुमार और जीआरपी थानाध्यक्ष शिवकुमार की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान दोनों संदिग्ध अवस्था में मिले। तलाशी में दीपक के पास से रेडमी और सोम के पास दो मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने मोबाइल गया स्टेशन पर यात्रियों से चोरी करने की बात स्वीकार की। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 37 हजार रुपये है। इस सम्बंध...