गया, अगस्त 28 -- Gaya News: जिले में खरीफ फसल आच्छादन का लक्ष्य अब पूरा होने के करीब पहुंच गया है। कम बारिश के बावजूद किसानों ने खेती के प्रति उत्साह बनाए रखा और धान की रोपनी में तेजी दिखाई। जिले में इस खरीफ सीजन में करीब 1.83 लाख हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके मुकाबले अब तक लगभग 1.61 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी पूरी हो चुकी है। इस तरह धान की रोपनी करीब 88 फीसदी लक्ष्य तक पहुंच गई है।

बारिश की कमी का प्रभाव बारिश की कमी के कारण शुरुआती दौर में धान की रोपनी प्रभावित होने की आशंका थी। लेकिन, किसानों ने सिंचाई के वैकल्पिक साधनों का सहारा लेकर खेती का काम जारी रखा। कई क्षेत्रों में किसान मोटर पंप से खेतों की सिंचाई कर दिन-रात धान की रोपनी में जुटे रहे। इससे खरीफ फसल आच्छादन में लगातार सुधार हुआ है। जिले में ...