गया, नवम्बर 16 -- Gaya News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरहारी गांव में मारपीट, कथित अवैध शराब कारोबार और वन भूमि पर कब्जे के मामले को केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने संज्ञान में लिया है। दोनों नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर ग्रामीणों की प्रमुख मांगों से अवगत कराया है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही गंभीर रूप से घायल भुंडल सिंह को बेहतर इलाज, वन भूमि का स्थल निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने तथा जंगल में संचालित कथित शराब की मिनी फैक्ट्रियों को बंद कराने की मांग की है। इस सम्बंध में हम पार्टी के जिला प्रवक्ता दिवाकर कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने पीड़ितों और गवाहों की सुरक्षा, वर्ष 2018 से अब तक की शिकायतों की उच्चस्तरीय ज...