गया, सितम्बर 14 -- Gaya News: नई तकनीक बदलते और विकसित बिहार की तस्वीर है। हमारा लक्ष्य है कि क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है ताकि आने वाली पीढ़ी की आश्यकताओं को पूरा करें। गया को विकसित शहर बनाने में आर्किटेक व इंजीनयिर की भूमिका विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। दोनों की प्लानिंग व डिजाइन विकास के लिए जरूरी है। वे केवल नक्शा नहीं बनाते हैं बल्कि शहर के बढ़िया भविष्य की कल्पना करते हैं। उक्त बातें सूबे के कृषि मंत्री सह गया के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को कहीं। शहर के घराना होटल में आर्किटेक्स एंड इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंफ्रा बिल्ट एक्सपो -2026 कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि आर्किटेक व इंजीनियर नए भारत व नए बिहार के नव निर्माण में योद्धा के रूप में सजगता से कदम बढ़ा रहे हैं। कामना है कि वे ग्रीन बिल...