गया, अक्टूबर 18 -- Gaya News: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद गया जी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी सुशील कुमार और सिटी एसपी अभिनव कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और हर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी विभिन्न पूजा पंडालों का लगातार निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की पड़ताल कर रहे हैं। साथ ही, जहां भी कमी मिल रही है, उसे तत्काल दूर करने का निर्देश दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : कोलकाता हादसे के बाद किशनगंज के दुर्गा पूजा पंडालों में बढ़ाई गई सुरक्षापंडालों में सुरक्षा इंतजामों की निगरानी प्रशासन का विशेष जोर पंडालों में आग से बचाव के इंतजाम, भीड...