गया, अक्टूबर 8 -- Gaya News: डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण के लिए प्रखंड मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर जमीन के चयन को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। 20-सूत्री प्रखंड अध्यक्ष की मौजूदगी में गुरुवार को आयोजित बैठक में एनडीए गठबंधन के सभी दलों के प्रखंड अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। सभी ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए हर हाल में डिग्री कॉलेज का निर्माण कोंच मुख्यालय में कराने का निर्णय लिया। कहा कि इसके लिए प्रशासनिक स्तर से लेकर हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

कोंच मुख्यालय में कॉलेज निर्माण की मांग 20-सूत्री प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अंचलाधिकारी ऋतु सोनी को आवेदन सौंपा। अध्यक्षों ने कहा कि कोंच मुख्यालय में सरकारी भूमि उपलब्ध रहने के बावजूद करीब दस किलोमीटर दूर दूसरे गांव में भूमि का चयन करने का कोई औ...